-->

Breaking News

चिली से हारकर चैंपियन स्पेन फीफा वर्ल्ड कप से आउट

रियो डि जेनेरियो : फुटबॉल वर्ल्ड कप 2010 का चैंपियन स्पेन 2014 के फीफा वर्ल्ड कप में चिली से हारकर ग्रुप लीग यानी पहले ही राउंड में बाहर हो गया। गुरुवार को खेले गए एक मुकाबले में चिली ने गत विजेता स्पेन को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। चिली की ओर से चार्ल्स अरंगुइज़ और एडवर्डो वर्गाज ने एक-एक गोल किया।

फीफा वर्ल्ड कप 2014 में स्पेन की यह लगातार दूसरी हार थी। पहली हार स्पेन को उस टीम से मिली थी, जिसे हराकर स्पेन पिछली बार (फुटबॉल वर्ल्ड कप 2010) चैंपियन बना था। नीदरलैंड्स ने स्पेन को उसके पहले ही मैच में 5-1 से करारी मात दी थी। स्पेन इस वर्ल्ड कप से आउट होने वाली पहली टीम बन गई है।

स्पेन न सिर्फ 2010 में साउथ अफ्रीका में हुए वर्ल्ड कप की चैम्पियन थी, बल्कि फिलहाल दुनिया की नंबर एक टीम भी है। उसने 2012 में यूरो कप का खिताब जीता था और 2013 में कन्फेडरेशन कप की उपविजेता टीम भी रही थी। स्पेन को इस बार भी वर्ल्ड कप का सशक्त दावेदार माना जा रहा था, लेकिन नीदरलैंड और चिली ने स्पेन को हराकर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पांचवां मौका है, जब गत चैम्पियन टीम ग्रुप लीग से ही बाहर हो गई। इससे पहले इटली (1950, 2010), ब्राजील (1966) और फ्रांस (2002) भी चैम्पियन रहते शुरुआती दौर में ही आउट हो चुके हैं। स्पेन अपना आखिरी ग्रुप मैच ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी, लेकिन उसकी हार-जीत का अब टूर्नमेंट में असर नहीं पड़ने वाला।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com