-->

Breaking News

भाजपाइयों पर हमले नहीं रुके तो जवाब दिया जाएगा: उमा

झांसी: केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में एक साजिश के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। उमा भारती ने यहां से बातचीत करते हुए कहा कि इन हमलों को लेकर वह पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी अमित शाह से बातचीत कर चुके हैं। इन हमलों से नाराज केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यदि ये हमले नहीं रके तो पार्टी अपने हिसाब से इसका जवाब देगी।

उमा ने कहा कि ये हमले नहीं रकने पर पार्टी पुलिस प्रशासन एवं सरकार से आमने सामने की लडाई लड़ेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बुंदलेखंड की हालत चिंताजनक बताए जाने पर उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री को बुंदेलखंड की स्थिति के बारे में पता है तो उन्हें चाहिए कि क्षेत्र के लिए आये पैकेज की रकम का शत-प्रतिशत उपयोग करें।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com