कांग्रेस के अच्छे काम लोगों तक पहुंच ही नहीं पाए: नकवी
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व और दृष्टि की कमी है, जो उसे हानि पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि इतने खराब हालात होने के बावजूद वह चिंतन नहीं कर पा रहे हैं कि यह सब कैसे हो गया।
नकवी ने एक साक्षात्कार में कहा कि मुद्दे केवल महंगाई, बेरोजगारी आदि नहीं हैं। मुद्दा यह है कि कांग्रेस अवाम से जुड़ नहीं पाई। उदाहरण के रूप में मुसलमानों को पेश किया जा सकता है। वे भाजपा को वोट नहीं दिया करते थे, कांग्रेस के स्वाभाविक वोटर थे, लेकिन वह भी उससे छिटक गए। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस न तो उनसे कनेक्ट कर पाई न ही समस्या को समझ पाई।
उन्होंने संप्रग सरकार के कामकाज का बचाव करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि कांग्रेस के राज में अच्छे काम नहीं हुए। लेकिन वह लोगों तक पहुंच ही नहीं पाए। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि नीति बना देना, उस पर पैसे बहा देना अलग चीज है और वह लाभ लोगों तक पहुंचे यह अलग।
उन्होंने कहा कि सरकार अपना इकबाल समाप्त कर चुकी थी। नीति बनती थी, लेकिन सत्ता के इर्द गिर्द बैठे लोगों के बीच ही बंदरबाट होकर समाप्त हो जाती थी। अवाम उन नीतियों से अछूते ही रहे। यही कारण है कि वे अपने को ठगा ठगा सा महसूस कर रहे थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com