अगले हफ्ते बांग्लादेश के दौरे पर जाएंगी सुषमा
नई दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अगले हफ्ते बांग्लादेश के दौरे पर जाएंगी जिस दौरान वह द्विपक्षीय एवं अंतरराष्ट्रीय हित के मुद्दों पर वहां के शीर्ष नेतृत्व से बात करेंगी।विदेश मंत्री के तौर पर यह सुषमा की पहली ऐसी यात्रा होगी जिसकी अगुवाई वह खुद करेंगी। इस महीने की शुरुआत में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भूटान दौरे पर गई थीं।
सूत्रों ने कहा कि सुषमा के दौरे से संकेत मिलते हैं कि पड़ोस भारत की प्राथमिकता है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 25-27 जून की यात्रा ‘‘वह महत्व दर्शाती है जो भारत अपने करीबी मित्र और पड़ोसी बांग्लादेश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को देता है।’’
बांग्लादेश यात्रा के दौरान सुषमा अपने बांग्लादेशी समकक्ष ए एच महमूद अली के साथ दिपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगी।वह बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद और प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी मुलाकात करेंगी।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘थिंक टैंकों, चैंबर ऑफ कॉमर्स, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक संगठनों से भी उनकी बातचीत होगी।’’ सुषमा के विदेश मंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए एच महमूद अली ने उन्हें पत्र लिखकर बांग्लादेश आने का न्योता दिया था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com