-->

Breaking News

लापता हुए सिसोदिया, ढूंढने वाले को ईनाम

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री लापता हो गए हैं। सिसोदिया न तो घर पर मिल रहे हैं और न ही कार्यालय में वह दिखाई दे रहे हैं। जिसकी वजह से उनके विधानसभा क्षेत्र के लोग उन्हें ढूंढ रहे हैं।

सिसोदिया की खोजबीन के लिए बाकायदा ईनाम भी घोषित कर दिया गया है। बिजली-पानी से नाराज जनता अब आप नेताओं को भी कोसने लगी है। यही वजह है कि भाजपा-कांग्रेस के नेताओं के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं पर भी लोगों का गुस्सा उतरने लगा है।

इस कारण से अब अपने क्षेत्र पर ध्यान न देने के लिए मनीष सिसोदिया के गायब होने के पोस्टर पटपडग़ंज विधानसभा में दिखने लगे हैं। सोमवार को पूरी पटपडग़ंज विधानसभा सहित पूर्वी दिल्ली में ऐसे ही पोस्टर दिखाई दिए।

इन पोस्टरों पर सिसोदिया के लापता होने की बात कही गई है। पोस्टर पर मनीष सिसोदिया की तस्वीर  के साथ लिखा गया है कि मनीष सिसोदिया 8   दिसम्बर, 2013 के बाद अपने क्षेत्र से गायब हैं। वह ढूंढने पर न तो पांडव नगर के अपने घर पर मिलते हैं और न ही अपने मयूर विहार के कार्यालय पर।

कुछ लोगों का काम है ऐसी हरकत करना

अजय वालिया नाम से प्रकाशित कराए गए इन पोस्टरों को सोमवार को उनकी विधानसभा में बांटा भी जा रहा है। हालांकि इस पोस्टर पर कोई संपर्क करने का मोबाइल नम्बर और पता तो नहीं लिखा है लेकिन बिजली पानी के मुद्दे पर उनकी तरफ से प्रतिक्रिया न मिलने पर अजय वालिया ने पोस्टर के जरिए कटाक्ष किया है।

लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों से मोबाइल नम्बर भी कॉल सैंटर की तरह काम करने लगा था। जिस पर उनसे कोई भी सीधे तौर पर संपर्क नहीं कर पाता था। इसको लेकर क ई नाराज लोगों ने अपनी आपत्ति भी जताई थी।

जब इस बारे में मनीष सिसोदिया से बात की गई तो उनका कहना था कि मैं हमेशा क्षेत्र में रहता हूं और जनता से मिलता हूं। पोस्टर के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसा करना कुछ लोगों का काम है, वे कुछ तो करेंगे ही।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com