प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ याचिका!
मुंबई:
बॉम्बे हाईकोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर 'आपराधिक
विश्वासघात' की याचिका दायर की गई है। दरअसल, मोदी ने चुनाव प्रचार के
दौरान अच्छे दिनों का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के एक माह के भीतर ही
उन्होंने रेल किराए में बढ़ोतरी कर दी। इस पर मुंबई स्थित ऑल इंडिया एंटी
करप्शन एंड सिटीजन वेलफेयर कोर कमेटी ने एक जनहित याचिका दायर की। कमेटी के
संस्थापक और वकील एमवी होल्मागी की याचिका पर जस्टिस अभय ओखा और जस्टिस ए.
चंदूरकर ने बुधवार को सुनवाई की।
हालांकि जजों ने याचिकाकर्ता से कहा, रेल किराया बढ़ाए जाने संबंधी ऐसी ही एक अन्य याचिका कोर्ट खारिज कर चुका है। कोर्ट के मुताबिक, प्रशासनिक अधिकारी ने याचिका में कई खामिया गिनाई हैं, जिन्हें दूर किया जाए। याचिका में यह गुजारिश भी की गई थी कि सरकार से पूरा रिकॉर्ड तलब किया जाए और वादे नहीं निभाने पर इस्तीफा मांगा जाए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com