-->

Breaking News

उमर ने राजनाथ से की मुलाकात

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों विशेषकर कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी के बारे में चर्चा की। केन्द्र की नई सरकार ने कश्मीरी पंडितों की वापसी के मुद्दे को अपनी प्राथमिकता सूची में रखा है।

राजनाथ के गृहमंत्री बनने के बाद उमर की उनसे यह पहली बैठक थी। बैठक के दौरान आगामी अमरनाथ यात्रा के बारे में भी प्रमुखता से चर्चा की गई। उमर ने यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए किये गये इंतजामात के बारे में राजनाथ को जानकारी दी । यात्रा इस महीने के अंत में शुरू होगी। केन्द्र कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी के राज्य सरकार के प्रस्ताव पर सक्रियता से विचार कर रहा है।

उमर सरकार ने कश्मीरी पंडितों के मकानों के निर्माण या मुरम्मत के लिए धनराशि 7.5 लाख रुपए से बढा़कर 20 लाख रुपए करने का प्रस्ताव किया है। कश्मीरी पंडित 1990 में घाटी के उग्रवाद की चपेट में आने के बाद वहां से चले गए थे । जम्मू, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में रह रहे कश्मीरी पंडित प्रवासियों की संख्या 6 से 7 लाख के बीच है।
 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com