-->

Breaking News

नहीं बेचूंगी IPL की हिस्सेदारी : प्रिटी

मुंबई। डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब की हिस्सेदारी बेचने से साफ इनकार किया है। इतना ही नहीं प्रीति जिंटा ने अमेरिका में बसने की खबरों का भी खण्डन किया है।

दरअसल प्रीति जिंटा ने बुधवार रात ट्वीट कर कहा कि, मेरा साथ देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं। मैं मीडिया की अटकलों से हैरान हूं। मैं पंजाब टीम की हिस्सेदारी नहीं बेच रही हूं और ना ही अमेरिका का शिफ्ट हो रही हूं।

एक दूसरे ट्वीट में प्रीति ने कहा कि तथाकथित सूत्र कुछ कहते हैं और वह रिपोर्ट बन जाती है। कृपया किसी तरह की कोई अफवाह ना फैलाएं। भारत में कई और अहम मुद्दें हैं जो कि ज्यादा कीमती खबरें हैं।

दरअसल ऐसी खबरें आ रही थी कि प्रीति जिंटा अपने बिजनेस पाटर्नर नेस वाडिया से सुलह के लिए किंग्स इलेवन पंजाब की हिस्सेदारी बेचकर अमरीका में बस सकती है। कहा गया था कि प्रीति जिंटा ने लॉस एंजिलिस में प्रोपर्टी खरीद ली है। गौरतलब है कि

पिछले सप्ताह प्रीति जिंटा ने अपने पूर्व ब्यॉवफ्रेंड नेस वाडिया पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। प्रीति ने मरीन ड्राइव पुलिस थाने में नेस वाडिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। प्रीति जिंटा ने कहा था कि 30 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान नेस वाडिया ने उनसे बदसलूकी की थी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com