-->

Breaking News

भूटानी बच्चों का स्वागत गान प्रधानमंत्री के दिल को छू गया

नई दिल्ली: भूटान में आयोजित एक आधिकारिक दोपहर भोज में प्राथमिक स्कूल के बच्चों द्वारा गाया गया एक स्वागत गान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल को छू गया।भूटानी गाने में भारत और भूटान के बीच करीबी सबंधों तथा उनके लोगों का जिक्र किया गया। साथ ही, प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों की अहमियत प्रदर्शित करने को लेकर सबसे पहले भूटान को अपनी यात्रा के लिए चुनने को लेकर मोदी की प्रशंसा की गई।
 
मोदी ने आज भारत लौटने पर ट्वीट किया कि भूटान नरेशन द्वारा आयोजित दोपहर भोज के दौरान प्राथमिक स्कूल के छात्रों द्वारा गाए गए स्वागत गान दिल को छू गया।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री भूटान की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गए थे। वह स्वदेश लौटे हैं।बच्चों का स्वागत गान भारत...भूटान की मित्रता के हमेशा फूलने फलने की उम्मीद को प्रदर्शित करता है और दोनों देशों के लोगों के लिए कभी ना खत्म होने वाली शांति एवं खुशी की अनुभूति की कामना करता है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com