जम्मू-कश्मीर में हुर्रियत के 4 नेता नजरबंद
श्रीनगर:
दक्षिण कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में एक युवक की मौत
तथा 4 अन्य युवाओं के घायल होने की घटना के विरोध में हुर्रियत कांफ्रैंस
की आम हड़ताल की घोषणा के बाद अलगाववादी संगठन के 4 नेताओं को नजरबंद कर
दिया गया है।
हुर्रियत के प्रवक्ता एयाज अकबर ने बताया कि मोहम्मद अशरफ सहराई, पीर सैफुल्ला, अलताफ तथा स्वयं उन्हें भी नजरबंद किया गया है। उनके घरों के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों तथा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि हुर्रियत के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी अप्रैल से ही नजरबंद है। गौरतलब है कि सोपोर के कांकशिवन में पुलिस की फायरिंग में एक युवक अरशिद अहमद शाह की मौत हो गई थी और 4 घायल हो गए थे, जिसके बाद हुर्रियत ने आम हड़ताल का आह्वान किया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com