-->

Breaking News

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी बारिश

देहरादून: उत्तराखंड के उत्तराकाशी में पिछले दो दिनों से भारी बारिश के चलते भागीरथी नदी में उफान आने के बाद बुधवार को रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी श्रीधर बाबू अददांकी ने बताया कि पिछले दो दिनों में भारी बारिश के चलते भागीरथी नदी उफान पर है।

इस समय वह 1102 मीटर के खतरे के निशान से सिर्फ दो मीटर नीचे बह रही है, इसलिए अलर्ट जारी करते हुए अधिकारियों से इस पर नजर बनाए रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि तिलोथ, पुरीखेर और वाल्मीकि बस्ती को तीन संवेदनशील स्थानों के रूप में चिह्नित किया गया है और वहां लगातार चौकसी बरती जा रही है।

हालांकि, अधिकारी ने साफ किया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और प्रशासन पूरी तरह से चौकस और किसी भी स्थिति का सामना करने को तैयार है। पिछले साल आई आपदा में रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के अलावा उत्तरकाशी जिला भी सर्वाधिक प्रभावित स्थानों में से एक था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com