-->

Breaking News

टि्वंकल की किस्मत मेरे लिए अच्‍छी रही

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता और 'खतरों के खिलाड़ी' अक्षय कुमार के लिए उनकी शादी सौभाग्य से कम साबित नहीं हुई है। इस बात को वह स्वीकार करते हैं कि उनकी सफलता में उनकी अभिनेत्री पत्नी टि्वंकल का खासा योगदान है।

गौर हो कि अक्षय और टि्वंकल की शादी को 13 साल हो चुके हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। अक्षय ने कहा, ‘हां, टिवंकल की अच्छी किस्मत मेरे लिए काम कर गई। उन्होंने मेरे सभी फैसलों में मेरा साथ दिया और हमेशा मेरे साथ खड़ी रही हैं।’

साथ ही, अक्षय यह भी कहते हैं कि खुशहाल जोड़ा होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र में दखल दें।अक्षय ने कहा कि लोग जब कहते हैं कि हर सफल आदमी के पीछे एक औरत होती है तो इसका मतलब यह नहीं होता कि पत्नी अपने अभिनेता पति की फिल्म की पटकथा पढ़ें। ट्विंकल की अपनी एक जिंदगी है और वह इसमें व्यस्त है। वह खुश हैं कि हमारा एक अच्छा परिवार है और हम सब साथ हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com