-->

Breaking News

महिलाओं की सुरक्षा के लिए दीर्घकालीन योजनाएं बनानी होंगी: आमिर

भोपाल : महिलाओं की सुरक्षा को लेकर देश में दीर्घकालीन योजनाएं बनाने पर जोर देते हुए फिल्म अभिनेता आमिर खान ने सोमवार को कहा कि ऐसे मामलों में अपराधियों में दंड का भय होना आवश्यक है।मध्यप्रदेश में गौरवी-महिला सम्मान एवं संरक्षण अभियान के तहत ‘वन स्टाप क्राइसिस सेंटर’ का शुभारंभ करने आये आमिर ने संवाददाताओं से कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समाज में बदलाव तभी आयेगा जब अपराधी को मालूम हो कि यदि वह ऐसा अपराध करता है तो वह यकीनन जल्दी ही पकडा जायेगा।

उन्होंने कहा कि मप्र में स्थापित होने वाले इस सेंटर से अपराधियों में दंडित होने की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मप्र इस दिशा में पहल करने वाला पहला राज्य है तथा यह सेंटर भोपाल के बाद हर जिले में खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी इस प्रकार के सेंटर खोले जाने चाहिए।
एक प्रश्न के उत्तर में आमिर ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक मुद्दे वे टीवी पर इसलिए उठाते हैं ताकि लोगों पर ज्यादा से ज्यादा असर हो। मध्यप्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों में वृद्धि के बारे में पूछे जाने पर आमिर ने कहा कि इसका मतलब है कि यहां इस प्रकार के अपराध पुलिस में दर्ज किये जा रहे हैं। गृह मंत्री बाबूलाल गौर के महिलाओं के संबंध में दिए गए विवादास्पद बयान के संबंध में पूछे जाने पर आमिर ने इसे बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज में सुरक्षित महसूस होना चाहिए, चाहे वे जूडो कराटे सीखें या नहीं।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में आमिर ने कहा कि इतने बडे और इतनी जनसंख्या वाले देश में हर दस कदम पर पुलिस को तैनात नहीं किया जा सकता तथा इसके लिये हमें दीर्घकालीन योजना तैयार करनी होगी। आमिर ने पत्रकारों से बातचीत में मध्य प्रदेश की जगह बिहार कह दिया लेकिन इस ओर उनका ध्यान दिलाये जाने पर उन्होंने तुरंत अपनी गलती सुधार ली।आमिर ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान पहला ही वाक्य बोला कि उन्हें ‘बिहार’ आकर बहुत खुशी हो रही है। पत्रकारों ने जब उनका ध्यान इस ओर दिलाया कि वह बिहार में नहीं बल्कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हैं तो आमिर ने तत्काल अपनी गलती सुधारते हुए कहा कि उनका ध्यान कहीं और था, इसलिये वह गलती से बिहार बोल गए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com