-->

Breaking News

तिरंगे में ही लूंगा अंतिम सांस: बेनी

लखनऊ: कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए आज कहा तिरंगे में ही अंतिम सांस लूंगा। वर्मा ने यहां (यूनीवार्ता) से कहा कि कुछ लोग उनके सपा में शामिल होने की अफवाहें फैला रहे हैं। इस आशय की खबरें कुछ चैनलों ने दिखाई हैं लेकिन यह सरासर गलत है। वह न तो सपा में शामिल होने जा रहे हैं और न ही उनकी कोई ऐसी योजना है।

वर्मा ने कहा कि यह सही है कि वह तीस साल तक मुलायम सिंह यादव के साथ रहे। उनके सुख दु:ख में शामिल हुए लेकिन यादव के कृत्यों के कारण ही उन्हें सपा छोडऩी पड़ी। बेनी ने कहा कि उनके पुत्र राकेश वर्मा के भी सपा में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाहें साजिशन फैलाई जा रही हैं। उन्होंने साजिश में किसी कांग्रेसी के शामिल होने की सम्भावना से इन्कार नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें काफी इज्जत दी है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com