-->

Breaking News

'इंसेफ्लाइंटिस पर मोदी की बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण'

पटना: जनता दल यूनाईटेड ने भारतीय जनता पार्टी नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की ओर से इंसेफ्लाइंटिस पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए उनके बयान को दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय करार दिया है।

पार्टी के प्रदेश महासचिव नीलमणि कुमार सिंह ने आज यहां कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री को इंसेफ्लाइटिस से लगातार हो रही बच्चों की मौत पर राजनीति करने के बजाए केन्द्र सरकार से अनुरोध करना चाहिए कि इस बीमारी की पहचान एवं रोकथाम के लिए चिकित्सा जगत के विशेषज्ञो की एक टीम बिहार भेजी जाए ताकि बीमारी की पहचान सही तरीके से हो सके।

सिंह ने कहा कि मोदी सत्ता पाने की लालसा एवं स्वार्थ की राजनीति में इतने मशगुल हो गए हैं कि उन्हें इसेफ्लाइटिस जैसी बीमारी के चपेट में आने वाले मासूम बच्चो की ङ्क्षचता नहीं रही। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां बीमारी की चपेट में आकर लगातार बच्चों की मौत हो रही थी वहीं दूसरी और मोदी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों का अभिनंदन समारोह मनाने में लगे थे।

जदयू महासचिव ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या राज्य की करोड़ों जनता भाजपा नेता से इसी व्यवहार की उपेक्षा रखती है। इतना ही नहीं जब राज्य सरकार ने इस बीमारी को गंभीरता से लेते हुए इसकी रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए और स्वयं मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने प्रभावित जिले का दौरा किया तो मोदी बेचैन हो गए और उन्हें ऐसा लगा कि उन्होंने इस घटना पर राजनीति करने का सुनहरा अवसर खो दिया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com