-->

Breaking News

राज्यपाल के इस्तीफे से CG के कांग्रेसी हुए खुश

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त के इस्तीफे से राज्य के आला कांग्रेसी काफी खुश है और इसे वह मोदी सरकार द्वारा उठाया गया अच्छा कदम बता रहे है। राज्यपाल दत्त के कल देर रात इस्तीफे की खबर के सामने आने के बाद जहां इसे लेकर सत्तारूढ़ भाजपा एवं प्रशासनिक खेमों में अपने अपने ढ़ंग से विश्लेषण किया जा रहा है वहीं राज्य के कांग्रेसी इस खबर से काफी खुश है।

वह इसे राजनीति चश्में से देख रहे है। राज्य के कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं ने यूनीवार्ता द्वारा राज्यपाल के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर नाम नहीं देने की शर्त पर कहा कि मोदी सरकार द्वारा उठाया गया यह एक ही कदम है। जो काम पूरी पार्टी मिलकर अपनी केन्द्र सरकार से नहीं करवा सकी वह काम मोदी सरकार ने कर दिया।

उन्होंने कहा कि पार्टी की राज्यपालों के इस्तीफे को लेकर नीति के खिलाफ बोलने के कारण वह नाम नहीं देना चाहते लेकिन जिस तरह से मनमोहन सरकार एवं कांग्रेस आलाकमान ने उनकी राज्यपाल को लेकर भावनाओं की अनदेखी की उससे उन सभी की आहत भावनाओं को राहत मिली है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com