'कॉमेडी नाइट्स' ने किया एक परिवार को रोने पर मजबूर
मुंबई: कपिल शर्मा का शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' ने एक परिवार को रोने पर मजबूर कर दिया। एक परिवार ने यह दावा किया है। सचिन आचार्य और उनके परिवार का इस शो के सेट पर इतना बुरा अनुभव रहा कि इस शो की शूटिंग में दोबारा ना जाने से तौबा कर ली।
दरअसल, सचिन आचार्य अपने परिवार के साथ बुधवार को ऑडियंस के तौर पर कॉमेडी नाइट्स की शूटिंग में शामिल हुए थे। गोरेगांव स्थित इस शो के सेट वे अपने 9 और 14 साल के दोनों बच्चों समेत पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। सचिन का दावा है कि उनके परिवार को कॉमेडी नाइट्स के सेट पर अमानवीय हालातों में लगभग 9 घंटे तक बिना खाने और पानी के एक जगह बैठना पड़ा। यही नहीं, उन्हें बीच में बाथरूम तक नहीं जाने दिया।
सचिन का कहना है कि उन लोगों को दर्शकों के तौर पर 2 बजे बुला लिया गया और लगभग साढ़े चार घंटे बाद साढ़े छह बजे शूटिंग शुरू हुई। उन्होंने बताया कि दर्शकों के बार-बार विरोध के बाद एक-एक करके उन्हें बाथरूम जाने दिया। उनका कहना है कि शो के कलाकार और क्रू मेंबरों के लिए पानी, कॉफी और प्रोटीन शेक का इंतजाम था, लेकिन दर्शक भूख और प्यास से बेहाल थे।
सचिन के मुताबिक, 'जब यह सब बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया तो मैं वहां मौजूद क्रू मेंबर्स की हिदायत को अनसुना करता हुआ वहां से उठकर चला गया।'
वहीं कॉमेडी नाइट्स की क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति सिमोस का कहना है शूटिंग चार बजे शुरू होनी थी इसलिए दर्शकों को 2 बजे बुलाने का सवाल ही नहीं उठता। प्रीति के मुताबिक 'करिश्मा कपूर के बच्चे भी ऑडियंस में शामिल थे। आपको लगता है कि हम बच्चों के साथ इस तरह का बर्ताव कर सकते हैं?'

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com