अभाविप छात्रों ने स्पीड ब्रेकर मांगा तो डंडे मिले
इंदौर। खडवा रोड विश्वाद्यालय के सामने सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अभाविप के कार्यकर्ताओं ने मार्ग अवरुद्ध कर हंगामा किया। जाम लगा रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। । कार्यकर्ताओं का कहना था कि विवि के सामने से तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनो से हादसे हो रहे अत: स्पीड ब्रेकर बनाया जाए। मौजूद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए हलका बल प्रयोग किया तथा कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया। इस तरह स्पीड ब्रेकर की मांग करने वाले विद्यार्थियों को पुलिस के डंडे खाना पड़े।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com