बाजार में गिरावट, सेंसेक्स करीब 200 अंक टूटा
नई दिल्ली।
कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से घरेलू बाजारों में 0.7 फीसदी की
गिरावट है। सेंसैक्स 199 अंक गिरकर 25696 और निफ्टी 66 अंक गिरकर 7655 के
स्तर पर है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी 0.8 फीसदी गिरे हैं। रियल्टी शेयर 2
फीसदी लुढ़के हैं। बैंक, कैपिटल गुड्स, पावर, मेटल शेयर 1 फीसदी टूटे हैं।
एफएमसीजी, ऑटो, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर 0.8-0.4
फीसदी गिरे हैं। आईटी और तकनीकी शेयर सुस्त हैं।वित्त वर्ष 2015 की पहली
तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 2.7 फीसदी बढ़कर 631 करोड़ रुपये रहा।
टेक महिंद्रा करीब 3.5 फीसदी लुढ़का है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही
में डीएलएफ का मुनाफा 29.5 फीसदी घटकर 127.8 करोड़ रुपये रहा। डीएलएफ 3
फीसदी टूटा है।
एमएंडएम, एचडीएफसी, गेल, एनटीपीसी, हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक, डॉ रेड्डीज, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, बीएचईएल जैसे दिग्गज 1.75-1.5 फीसदी गिरे हैं। निफ्टी शेयरों में बीपीसीएल, कोल इंडिया, मारुति सुजुकी, सिप्ला, केर्न इंडिया में 1-0.2 फीसदी की मजबूती है। एशियाई बाजारों में स्ट्रेट्स टाइम्स 1 फीसदी टूटा है। ताइवान इंडेक्स और हैंग सैंग 0.6 फीसदी गिरे हैं। निक्केई 0.3 फीसदी कमजोर है। हालांकि, शंघाई कंपोजिट मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।गुरुवार को यूरोजोन में रिकवरी, अर्जेंटीना के डिफॉल्ट, ब्याज दरों में अनुमान से पहले बढ़ोतरी होने की चिंता से अमेरिकी बाजार 2 फीसदी टूटे। एसएंडपी 500 में अप्रैल के बाद की सबसे बड़ी गिरावट आई।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com