-->

Breaking News

सेहतमंद रहने के लिए रोजाना दौड़ लगाएं

वाशिंगटन: एक ताजा अध्ययन के अनुसार प्रतिदिन नियमित रूप से कुछ मिनट की दौड़ हृदयाघात और दिल की बीमारियों से बचा सकती है। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक व्यायाम के लिए समयाभाव को देखते हुए अध्ययन में यह सलाह दी गई है कि कुछ मिनट के लिए ही सही पर नियमित रूप से दौड़ लगाने की आदत डालें। अमेरिका के आयोवा स्टेट युनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर डक-चुल ली और उनकी टीम ने दिल की बीमारियों और हृदयाघात के कारण अचानक मौत से बचने के लिए दौड़ लगाने की सलाह दी है।

शोधकर्ताओं ने 15 सालों तक 55,137 वयस्क  प्रतिभागियों के जीवन में यह अध्ययन किया कि दौड़ लगाने की आदत और उनकी लंबी उम्र के बीच कोई संबध है या नहीं। अध्ययन में पता चला कि जो लोग प्रतिदन कुछ घंटों, या मिनटों की दौड़ लगाते हैं, उनमें दौड़ न लगाने वाले लोगों की तुलना में हृदयाघात से मरने का खतरा कम होता है। अध्ययन में कहा गया कि  आप कितनी देर तक या किस तेजी से दौड़ लगाते हैं, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन नियमित रूप से दौड़ लगाने का फायदा आपको जरूर मिलता है, चाहे आप किसी भी उम्र, लिंग, वजन के व्यक्ति हैं। यह शोध अमेरिकन कॉलेज ऑफ कॉर्डियोलॉजी के जर्नल में प्रकाशित हुई है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com