राष्ट्रमंडल खेल 2014 : भारत के खाते में 17 पदक
ग्लास्गो : ओंकार ओटारी ने 20वें राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 69 किलोवर्ग में कांस्य पदक दिलाया जिससे इस खेल में भारत के कुल छह पदक हो गए हैं।राजविंदर कौर ने महिलाओं की 78 प्लस किलो जूडो स्पर्धा में कांस्य जीता। भारत के जूडो में कुल चार पदक हो गए हैं। भारत के कुल पदक 17 हो गए हैं जिनमें पांच स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य शामिल है। भारत अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। आस्ट्रेलिया 17 स्वर्ण समेत 50 पदक लेकर शीर्ष पर है जबकि इंग्लैंड के भी 17 स्वर्ण है लेकिन वह 45 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। मेजबान स्काटलैंड 11 स्वर्ण समेत 25 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
स्टार स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने न्यूजीलैंड के कैंपबेल ग्रेसन को 3.2 से हराकर पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया लेकिन दीपिका पल्लीकल महिला एकल में हार गई। चौथी वरीयता प्राप्त घोषाल ने 8.11, 7.11, 11.6, 11.8, 11.6 से जीत दर्ज की। वह 1998 में इन खेलों में स्क्वाश को शामिल किये जाने के बाद से एकल सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए।
घोषाल ने जीत के बाद कहा, ‘मुझे पता था कि यह कठिन मैच होगा। मुझे लगा नहीं था कि 0.2 से पिछड़ने के बाद मैं 3.2 से जीतूंगा। मुझे जीत की खुशी है।’ दीपिका को हालांकि पराजय का सामना करना पड़ा जिन्हें क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की एलिसन वाटर्स ने मात दी।
छठी वरीयता प्राप्त दीपिका को चौथी वरीयता प्राप्त एलिसन ने 8.11, 11.2, 11.9, 11.6 से मात दी। पल्लीकल ने कहा, ‘मैंने खराब नहीं खेला लेकिन वह मुझसे ज्यादा अनुभवी थी। उससे फर्क पड़ा। यह बड़ा मुकाबला था और दुख की बात है कि मुझे चार साल और इंतजार करना होगा।’ भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने मेजबान स्काटलैंड को 3.0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लेकिन महिला वर्ग में भारत को सिंगापुर के हाथों 1.3 से पराजय झेलनी पड़ी।
बैडमिंटन में पी वी सिंधू को महिला एकल में मिशेल ली ने हराया लेकिन भारतीय टीम कनाडा को 3.1 से हराकर मिश्रित टीम चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई। पहले दो मैचों के बाद भारत 2.0 से आगे था। मिश्रित युगल में किदाम्बी श्रीकांत और ज्वाला गुट्टा ने जीत दर्ज की जबकि पुरूष एकल में पी कश्यप जीते।
हांगकांग में जन्मी मिशेल ने हालांकि महिला एकल में सिंधू को 15.21, 22.20, 21.17 से हरा दिया। पुरुष युगल में प्रणव चोपड़ा और अक्षय देवलकर ने एड्रियन लियू और डेरिक एनजी को 21.15, 19.21, 21.13 से मात दी।जूडो में साहिल पठानिया (100 किलो पुरुष) और जीना देवी सी (78 किलो महिला) और परीक्षित कुमार (प्लस 100 किलो) कांस्य पदक के मुकाबले हार गए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com