भारतीय मुक्केबाज विजेंद्र और मनोज का विजयी आगाज
ग्लास्गो। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंद्र सिंह और मनोज कुमार ने शनिवार को यहां अपने-अपने मुकाबले 3-0 के समान अंतर से जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रभावशाली तरीके से अपना अभियान शुरू किया।विजेंद्र ने किरीबाती के एंड्रयू कोमेटा को हराकर 75 किलोग्राम भारवर्ग के प्रीक्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। जबकि मनोज कुमार ने 64 किलोग्राम भारवर्ग में लेसोथो के मोकाचाने मोशोशू को पराजित किया। विजेंद्र ने कहा, 'पहला मुकाबला हमेशा कठिन होता है और मैं खुश हूं कि जीतने में सफल रहा। मुझे अच्छे परिणाम मिलने का भरोसा है और मैं कदम दर कदम आगे बढ़ने की योजना पर काम कर रहा हूं। मैं स्वर्ण पदक जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। मेरे पास कांस्य और रजत पहले से है, इसलिए मैं इस बार फाइनल में पहुंचने और जीतने को लेकर आशांवित हूं।'
पहले दौर में सतर्कता बरतने के बाद मनोज ने अगले दो दौर में पूरी तरह अपना दबदबा बनाए रखा। हालांकि 10-9 के स्कोर से लग सकता है कि यह मुकाबला काफी नजदीकी था, जबकि सचाई इसके उलट है। भारत के विदेशी कोच फर्नांडीज ने भी निर्णायकों के इस फैसले पर आश्चर्य जताया। हरियाणा के 27 वर्षीय मनोज का अगला मुकाबला कनाडा के आर्थर से रविवार को होगा।
शुक्रवार रात हुए अंतिम-16 दौर के मुकाबले में मनदीप जांगड़ा ने 69 किलोग्राम भारवर्ग में मोजांबिक के आग्सटो माथुले को 3-0 से मात दी। प्रवीन कुमार +91 किलोग्राम भारवर्ग में मामूली संघर्ष ही कर सके और स्थानीय चुनौती रॉस हेंडरसन के आगे टिक नहीं सके।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com