-->

Breaking News

अमरनाथ के लिए 2489 श्रद्धालुओं का नौवां जत्था रवाना

जम्मू : पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए आज यहां आधार शिविर से कड़ी सुरक्षा के बीच 2,489 श्रद्धालुओं का नौवां जत्था रवाना हुआ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जत्थे में 543 महिलाएं और 34 बच्चे भी शामिल हैं । जत्था सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 76 वाहनों के काफिले में रवाना हुआ।

उन्होंने कहा कि जत्थे के आज शाम बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों में पहुंचने की उम्मीद है। आज के जत्थे सहित अमरनाथ गुफा के लिए जम्मू से अब तक कुल 14 हजार 592 श्रद्धालु रवाना हो चुके हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com