संसद में बजट सत्र पर सर्वदलीय बैठक खत्म
नई दिल्ली :
संसद में बजट सत्र पर शनिवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई है। यह
सर्वदलीय बैठक लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुलाई थी। बैठक में आम
बजट और रेल बजट पर चर्चा होने की खबर है।बजट सत्र सात जुलाई से हो रहा है।
इस पर विभिन्न दलों से राय मशविरा के लिए लोकसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक
बुलाई थी। सूत्रों के मुताबिक बैठक में आम बजट और रेल बजट पर हुई। लोकसभा
अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में कई तरह के सुझाव आए।
इस
बीच, संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार विपक्ष के साथ सभी
मुद्दे पर बातचीत करने के लिए तैयार है।ज्ञात हो कि कांग्रेस को विपक्ष का
नेता पद नहीं देने के संकेत के बीच लोकसभा में इसके नेता मल्लिकार्जुन
खड़गे ने लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मुलाकात की थी।
खड़गे
के नेतृत्व में मुलाकात करने गए प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के मुख्य
सचेतक ज्योदिरादित्य सिंधिया एवं संप्रग के चार अन्य सदस्य भी थे। विपक्ष
के नेता पद पर फैसला लोकसभा अध्यक्ष को लेना है और महाजन कह चुकी हैं कि
संवैधानिक विशेषज्ञों, कानूनी जानकारों और ‘अनुभवी’ लोगों से विचार..विमर्श
के बाद बजट सत्र से पहले वह इस पर कोई निर्णय करेंगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com