चेन्नई इमारत हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 28 हुई
चेन्नई : चेन्नई में एक बहुमंजिला निर्माणाधीन इमारत के गिरने की घटना में मलबे से मंगलवार को आठ और शव निकाले जाने के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। मलबे से तीन लोगों को जिंदा निकाला गया। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने इस आशय की जानकारी दी।
लोक स्वास्थ्य विभाग के निदेशक के कुलंडाईसामी ने बताया कि लगातार चल रहे बचाव अभियान में अब तक 26 लोगों को बचाया गया है। चार दिन से जारी बचाव अभियान में कई एजेंसियां लगी हुई है।
अधिकारी ने कहा कि महेश और दो अन्य लोगों को जीवित बचा लिया गया। उसने संकेत दिया है कि उसकी पत्नी समेत कई अन्य लोग जीवित हैं और मलबे में फंसे हैं। इससे बचावकर्मियों को कुछ और लोगों के जीवित बचने की उम्मीद बंधी है। उन्होंने कहा कि उन्हें आज कुछ और लोगों को बाहर निकाल पाने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि हम आशान्वित है। साथ ही मलबे में जीवित बचे लोगों की संभावित स्थिति के संकेत मिले हैं। हमें उम्मीद है कि मलबे में जीवित फंसे लोगों का पता लगा लिया जाएगा। कुलंडाईसामी ने कहा कि ऐसे संकेत है कि पहली मंजिल और भूतल पूरी तरह से ध्वस्त नहीं हुआ है। सुरक्षित बचे लोगों के बयान के आधार पर बचावकर्मियों का ऐसा अनुमान है। इससे अधिक हम कुछ नहीं कह सकते।
अधिकारी ने कहा कि आज बचाये गए लोगों में दो आंध्रप्रदेश के हैं और इन्हें एसआरएमसी में भर्ती कराया गया है। इनकी हालत स्थिर है। इमारत गिरने के मामले में दो मालिक और दो इंजीनियर समेत छह लोगों को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com