जम्मू से अमरनाथ के लिए लगभग 1200 श्रद्धालु रवाना
जम्मू : जम्मू के आधार शिविर से मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 1243 तीर्थयात्रियों का पांचवा जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों के इस जत्थे में 839 पुरूष, 283 महिलाएं, 20 बच्चे और 101 साधू-साध्वी शामिल हैं। सभी को 35 वाहनों से रवाना किया गया है, जिसमें 28 बसें और 7 हल्के वाहन शामिल हैं। सभी आज सुबह 4 बजे अमरनाथ जाने के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए।
गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले शिवलिंग का कुल 37000 यात्री आज सुबह तक दर्शन कर चुके हैं और आज दिनभर में 2,500 अन्य यात्री दर्शन करेंगे।यात्रा के साथ सुरक्षा के लिए गया सुरक्षा दल पहले ही उधमपुर में शेनानी को पार कर चुका है। वह अभी कश्मीर घाटी के आधार शिविर बालटाल को जाने वाले जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हैं। आज के जत्थे के रवाना होने के बाद लगभग 6,269 अन्य तीर्थयात्री भी गुफातीर्थ के लिए जम्मू से रवाना हो चुके हैं।
एक प्रवक्ता के अनुसार इस बार तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है और बालटाल मार्ग से 28 जून को यात्रा शुरू होने के बाद यह संख्या लगातार बढ़ रही है। कल 14,635 यात्रियों ने दर्शन किए जबकि 28 जून को 8,899 और 29 जून को 11,182 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com