मुख्यमंत्री रहते शीला दीक्षित के घर में लगे थे 31 एसी
नई दिल्ली :
शीला दीक्षित जब मुख्यमंत्री थीं तो उनके आधिकारिक आवास में 31 एसी और 25
हीटर लगे थे। सूचना के अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत आवेदन के आधिकारिक
जवाब में कहा गया है कि 3, मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित शीला के आवास पर कम
से कम 31 एयर कंडीशनर, 15 डेजर्ट कूलर, 25 हीटर, 16 एयर प्यूरीफायर, 12
गीजर और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण लगे थे। यह घर अब पूर्व प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह को आवंटित कर दिया गया है।
केंद्रीय
लोक निर्माण विभाग ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री की जरूरतों के अनुरूप
बंगले में विद्युत नवीनीकरण पर 16 लाख 81 हजार रुपये खर्च हुए थे। राज्यपाल
के रूप में शीला के केरल राजभवन जाने के बाद इस घर से हटाए गए उपकरणों और
वस्तुओं को विभिन्न सरकारी कार्यालयों में जरूरत के अनुरूप आंशिक तौर पर
इस्तेमाल किया जा रहा है।
आरटीआई
कार्यकर्ता सुभाष अग्रवाल को उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार शेष एयर
कंडीशनरों और वस्तुओं को जब भी जरूरत पड़ेगी, इस्तेमाल किया जाएगा। तीन बार
मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित ने पिछले साल चुनाव में हार के बाद 1920
में बने और साढ़े तीन एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले बंगले को खाली कर दिया
था।
इस
बंगले को खाली करने के बाद वह फिरोजशाह रोड पर 2,000 वर्ग फुट के तीन
शयनकक्ष वाले फ्लैट में चली गई थीं। उनके द्वारा खाली किए गए बंगले के सभी
तलों का हाल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए नवीनीकरण किया गया
था जिस पर 35 लाख रूपये खर्च हुए थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com