फेसबुक लोगों से संपर्क का बेहतरीन जरिया : मोदी
नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि लोगों से प्रत्यक्ष संवाद
शासन के लिए कठिन है। इसके बावजूद सरकार सोशल मीडिया का उपयोग कहीं अधिक
कर रही है, जैसा पहले कभी नहीं हुआ। मोदी ने ये बात फेसबुक की मुख्य
परिचालन अधिकारी (सीओओ) शेरिल सैंडबर्ग से मुलाकात में कही।
प्रधानमंत्री ने फेसबुक पेज पर कहा कि सैंडबर्ग के साथ मुलाकात बहुत उपयोगी रही। मोदी ने लोगों से जुड़ाव के संबंध में नए विचारों पर चर्चा के लिए उन्हें बुलाया था। खुद को सोशल मीडिया का उत्सुक उपयोगकर्ता बताते हुए मोदी ने कहा, 'फेसबुक जैसे मंच का उपयोग शासन के लिए हो सकता है। इसे लोगों और सरकार के बीच बेहतर संवाद के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।'
अपने पेज पर मोदी ने लिखा कि मैने उनसे बातचीत की कि किस तरह फेसबुक का उपयोग ज्यादा पर्यटकों को भारत लाने में किया जा सकता है। सैंडबर्ग दुनिया की सबसे बड़ी नेटवर्किंग सोशल साइट फेसबुक की सीओओ बनने के बाद पहली बार भारत दौरे पर आई हैं। मुलाकात के बाद अपने फेसबुक पेज पर सैंडबर्ग ने लिखा, 'उनका (मोदी) मानना है कि एक प्रभावी शासन के लिए दुनियाभर के लोगों से सीधे संवाद करना कितना विकट है।
उनकी भारत और दुनिया के लोगों से फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया पर संवाद जारी रखने की योजना है।' अपने पोस्ट में उन्होंने कहा, 'डिजिटल कूटनीति राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संवादों में बदलाव ला सकता है और इस वजह से मोदी की दुनिया के मंच पर मुफ्त और खुला इंटरनेट अभियान चलाने की योजना है।'

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com