जम्मू में बीजेपी को बहुमत मिला तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा : उमर
जम्मू: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यदि भाजपा को राज्य विधानसभा में बहुमत मिला तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।उमर ने डोडा जिले में संवाददाताओं से कहा, ‘जिस दिन भाजपा को जम्मू कश्मीर (विधानसभा चुनाव) में बहुमत मिला, मैं सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लूंगा..।’ उन्होंने यह बात भाजपा के राज्यसभा चुनाव में 44 से अधिक सीटें प्राप्त करने के मिशन के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में कही। राज्य में विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत में होने की उम्मीद है।
उमर ने कहा, ‘मैं वह दिन नहीं देखना चाहता ना ही वह दिन भविष्य में आएगा।’ विधानसभा चुनाव सहयोगी कांग्रेस के बिना लड़ने संबंधी एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘अभी तक ऐसा कोई निर्णय नहीं किया गया है। लेकिन सच यह है कि दोनों ही पार्टियों में यह आवाज उठ रही है कि चुनाव अलग अलग लड़ें जाएं।’

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com