केंद्रीय मंत्री पासवान 67 वर्ष के हुए
नयी दिल्ली :
केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान आज 67 वर्ष के हो गए और उन्होंने
अपना जन्मदिन सादे समारोह में परिवार एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ
मनाया।लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पासवान को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी,
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा कई
नेताओं ने जन्मदिन की शुभकामना दी।उनके आवास पर बडी संख्या में इकट्ठा हुए
कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और सांसद ने उनमें मिठाईयां बांटीं।बिहार
के दलित नेता पासवान चुनावों से ठीक पहले भाजपा के साथ आ गए थे और उनकी
पार्टी ने बिहार में छह सीटों पर जीत दर्ज की जो उनकी पार्टी की अब तक की
सबसे बडी जीत है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com