-->

Breaking News

मोदी की यात्रा के दौरान नेपाल को मिल सकता है बडा सहायता पैकेज

काठमांडो : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित नेपाल यात्रा के दौरान भारत से नेपाल के लिये एक प्रमुख आर्थिक सहायता पैकेज घोषित किये जाने की संभावना है।नेपाल में भारत के राजदूत रंजीत रे ने आज नेपाल के वित्त मंत्री राम शरण महत से मुलाकात की और इस दौरान मोदी की नेपाल यात्रा से जुडे मुद्दों पर बातचीत की।नेपाल के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी वक्तव्य में राजदूत रे के हवाले से कहा गया है, मोदी की प्रस्तावित यात्रा के दौरान भारत संभवत: एक बडा आर्थिक पैकेज घोषित कर सकता है।
 
वक्तव्य में कहा गया है कि मुलाकात के दौरान महत ने भारत से विभिन्न क्षेत्रों में अधिक सहायता दिये जाने पर जोर दिया। भारत से नेपाल में जलविद्युत परियोजनाओं, काठमांडो- तराई फास्ट ट्रैक रोड, पोस्टल राजमार्ग, महाकाली पुल और एक किकेट अकादमी के विकास में अधिक सहायता दिये जाने पर जोर दिया।इसमें कहा गया कि भारतीय राजदूत ने नेपाल द्वारा भारत से मांगी जाने वाली सहायता के बारे में पूर्व सूचना देने को कहा।
 
मोदी की प्रस्तावित नेपाल यात्रा की तिथि अभी घोषित होनी बाकी है लेकिन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वह अगसत के शुरू में नेपाल की यात्रा पर आ सकते हैं।वित्त मंत्रालय ने कहा कि भारतीय कंपनियां नेपाल के साथ जलविद्युत विकास के समझौते करना चाहती हैं। जीएमआर और सतलज जलविद्युत निगम जैसी भारतीय कंपनियां इस दिशा में आगे बढने को तैयार हैं।इस बीच, भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का तीन दिन की काठमांडो यात्रा पर आने का कार्यक/म है। इस दौरान वह प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के लिये तैयारियों से जुडे मुद्दों पर बातचीत करेंगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com