-->

Breaking News

बाजार में बिक रहा हैं सस्ता सोना!

नई दिल्ली: यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि देश के कुछ बड़े शहरों में थोक कारोबारी सोना सस्ते में बेच रहे हैं। दरअसल, बजट में सोने पर टैक्स घटने की संभावना से वे ऐसा कदम उठा रहे हैं। एक आर्थिक पत्र के मुताबिक देश के बड़े शहर जैसे अहमदाबाद, मुंबई और कोलाकाता के कुछ व्यापारियों ने सोने के बार 10 से 15 हजार रुपए प्रति किलो डिस्काउंट देकर बेचा है।

बताया जाता है कि व्यापारियों को लग रहा है कि मोदी सरकार सोने पर 10 प्रतिशत ड्यूटी को कम करेगी और ऐसे में सोने के दाम घटेंगे। इन कारोबारियों को डिस्काउंट में सोना बेचने से कोई घाटा नहीं हुआ है क्योंकि उन्होंने सोना पहसे खऱीदा था जब उसके दाम कम ही थे।

इनमें से कइयों ने सोने की डिलिवरी एमसीएक्स में ली थी जहां फ्यूचर ट्रेडिंग कम दाम पर हो रही थी। उसमें खरीदने से न केवल उन्होंने डिस्काउंट दिया बल्कि कुछ पैसे भी बना लिए। ज्यादातर ज्वेलर और थोक कारोबारी 10 जुलाई के पहले अपना स्टॉक खाली कर देना चाहते हैं क्योंकि अगर ड्यूटी में कटौती हुई तो वह उसी दिन से लागू हो जाएगी। लेकिन बहुत से ज्वेलर ऐसा नहीं सोच रहे हैं। उनका मानना है कि सोने के दामों में अब गिरावट नहीं आएगा। सोना पहले से ही गिरा हुआ है और सरकार सोने पर ड्यूटी बहुत कम नहीं करेगी क्योंकि उससे बजट का चालू घाटा बढ़ जाएगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com