राहुल गांधी को लेकर दिग्विजय अपने बयान पर कायम
नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अपने इस बयान पर अडिग रहे कि राहुल गांधी में एक शासक के तेवर नहीं है। विरोधी दल अभी तक कहते आए हैं कि राहुल प्रधानमंत्री बनने के काबिल नहीं हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में ‘कुछ आलोचक’ हो सकते हैं लेकिन ‘इससे हमें उनका समर्थन करने से नहीं रोका जा सकता।’ उन्होंने टीवी चैनलों से कहा कि मैं अपने बयान से कभी नहीं मुकरूंगा। आप उन्हें 2004 चुनाव जीतने का श्रेय क्यों नहीं देते या सोनिया गांधी और राहुल गांधी को 2009 चुनाव में मिली सफलता का श्रेय क्यों नहीं देते। आप सिर्फ एक ही बात पर क्यों अड़े हुए हैं।
दिग्विजय ने कहा कि वह सत्ता के पीछे नहीं भागते।
वह ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी अपनी विचारधारा और नजरिया है। वह निचले और कमजोर वर्ग के लिये लड़ना चाहते हैं। उनके बयान को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति अविश्वास के रूप में देखा जा रहा है। यह पूछने पर कि राहुल ने पिछले दस साल में क्या सीखा तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष का यकीन पार्टी को लोकतांत्रिक ढंग से चलाने में है। उन्होंने युवा कांग्रेस और एनएसयूआई में लोकतांत्रिक प्रक्रिया लागू की और कांग्रेस में भी ऐसा ही करना चाहते होंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com