-->

Breaking News

पिछली गलतियां नहीं दोहराऊंगा:वकार

कराची : पाकिस्तान के नए मुख्य कोच वकार यूनुस ने कहा है कि वो उन गलतियों को नहीं दोहराएंगे, जो उन्होंने पिछले कार्यकाल में की थी. उन्होंने अगले साल होने वाले वर्ल्डकप के लिए टीम को तैयार करने का विश्वास जताया. मुख्य कोच के रूप में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने वाले वकार ने लाहौर में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने अपने पहले कार्यकाल से काफी कुछ सीखा है.
उन्होंने कहा कि, मैं पहले भी कह चुका हूं कि मैंने अपनी गलतियों से काफी सबक लिया है. जब लोगों का एक समूह लंबे समय तक साथ काम करता है तो मतभेद होते ही हैं. मुख्य कोच का काम इनसे निपटना है और मैं अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com