-->

Breaking News

मोदी ने उर्जा क्षेत्र में पीपीपी मॉडल की वकालत

श्रीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उर्जा क्षेत्र में सार्वजनिक निजी साझेदारी पीपीपी मॉडल का पक्ष लिया और देश की बढती उर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए अक्षय उर्जा के स्रोतों को विकल्प के तौर पर अपनाने की वकालत की।मोदी ने कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित 240 मेगावाट की उरी-2 पनबिजली परियोजना :एचईपी: का उद्घाटन करते हुए कहा कि जलविद्युत समेत अक्षय उर्जा देश में तापीय उर्जा के विकल्प के तौर पर तेजी से बढ रही है।

उन्होंने उदाहरण के तौर पर उर्जा के वैकल्पिक स्रोतों के विकास की दिशा में भूटान की सफलता का जिक किया और बताया कि किस तरह वह पिछले महीने भूटान की यात्रा के दौरान इसे देखकर प्रभावित हुए।मोदी ने देश के उर्जा ढांचे में सुधार के लिए पीपीपी मॉडल का भी समर्थन किया।पूर्ववर्ती संप्रग सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर उसने ट्रांसमिशन लाइनें बिछाने के मुद्दे को सही तरीके से उठाया होता तो आज हालात काफी बेहतर होते।उन्होंने इस महीने से स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में 11वीं कक्षा की पढाई शुरू होने की भी घोषणा की। स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री से मिलकर इसकी मांग की थी।मोदी ने कहा, अगर देश की जनता शिक्षा की मांग करती है तो देश का भविष्य उज्ज्वल है। मैं इस घोषणा को करते हुए बहुत खुश हूं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com