वेद प्रताप वैदिक का विवादित बयान
नई दिल्ली :
वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक ने एक और विवादित बयान दिया है। इस बार
वैदिक ने कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में
कश्मीर की आजादी की बात कही है। वैदिक के इस बयान के बाद बवाल बढ़ गया
है।बीते 29 जून को पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू में
वैदिक ने कहा है कि दोनों कश्मीर को मिलाकर आजाद कर देना चाहिए। इसे पूरी
तरह कश्मीरियों को दे दिया जाना चाहिए। दोनों कश्मीर के लोग मिलकर चुनाव
कराएं और कश्मीर को आजाद कर देना चाहिए। सारा कंट्रोल कश्मीरियों के पास
होना चाहिए। कश्मीर के लोग भी राजी हो जाएं तो आजादी में दिक्कत नहीं है।
दोनों कश्मीर तैयार हैं तो एक ऐसा रास्ता निकालना चाहिए जिससे वह वाकई
स्वर्ग बन जाए। भारत और पाकिस्तान यदि राजी हों तो आजादी में दिक्कत
नहीं होना चाहिए। भारत और पाकिस्तान को इस संदर्भ में आपस में बात करनी
चाहिए।
वैदिक ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के लिए कश्मीर अहम है लेकिन इस मामले में दोनों देशों को पहल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस मामले में भारत को बड़ा दिल दिखाना चाहिए। उन्होंने कश्मीर विवाद को सुलझाने का उपाया बताया और कहा कि दोनों कश्मीर को मिलाकर कश्मीर को आजाद कराना चाहिए।
उन्होंने पाक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं भारत और पाकिस्तान दोनों मुल्कों को अलग नहीं समझता हूं। दोनों मुल्कों को मिलकर कश्मीर विवाद को खत्म करने की पहल करनी चाहिए। भारत एक बड़ा देश है, इस बात को पाकिस्तान पचा नहीं पा रहा है। भारत को इस विवाद में आगे बढ़ते हुए पहल करनी चाहिए क्योंकि पाक भारत का छोटा भाई है। कश्मीर को शांति का सेतु बनाना होगा। मैं आजादी के पक्ष में हूं, लेकिन अलगाव नहीं चाहता हूं।
इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने वैदिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि वैदिक का कश्मीर को लेकर दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।
उधर, कांग्रेस ने वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक की हाफिज सईद के साथ पाकिस्तान में हुई मुलाकात को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास करते हुए कहा कि बिना अधिकारियों की जानकारी के यह नहीं हो सकता था और साथ ही दावा किया कि यह पत्रकार संघ परिवार का करीबी है। कांग्रेस नेताओं ने वैदिक की मुंबई आतंकी हमले के आरोपी हाफिज सईद से हुई मुलाकात के मुद्दे को संसद के अंदर और बाहर उठाया और सरकार से जानना चाहा कि क्या सरकार ने इसकी स्वीकृति दी थी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com