-->

Breaking News

एक बार फिर गले मिले शाहरूख और सलमान

मुंबई : बॉलीवुड के दंबग और किंग खान एक बार फिर एक-दूसरे के गले लगकर पुराने गिले-शिकवे दूर किए। मौका था कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी का। रमजान के इस पाक मौके पर दोनों खानों ने एक दूसरे को बधाई दी। मालूम हो कि ये वही बाबा सिद्दिकी हैं जो पहली बार साल 2013 में बॉलीवुड के दोनों दिग्गजों शाहरुख और सलमान को करीब लाए थे। वो भी रमजान का ही पाक महीना था। छह साल में ये पहला मौका था जब दोनों खानों ने एक दूसरे को गले लगाया था।

बाबा सिद्दिकी ने इस रमजान पर रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इसमें कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां व शाहरुख, सलमान समेत बॉलीवुड के कई बड़े चेहरों को न्योता दिया गया था। काली शर्ट पहने शाहरुख खान पार्टी में पहले पहुंचे। वह पहले से वहां मौजूद सलमान के पिता सलीम खान के पास जाकर बैठ गए। इसके बाद सलमान खान पार्टी में पहुंचे। सभी से मुलाकात करते हुए सलमान, शाहरुख के पास पहुंचे और फिर दोनों गले मिले। इसके बाद बाबा सिद्दिकी ने दोनों को बांहों में भर लिया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com