-->

Breaking News

मेरी अंतरात्मा की आवाज के पीछे तर्क और अनुभव: धोनी

नाटिंघम: स्थिति को भांपकर उसके अनुरूप फैसला करना महेंद्र सिंह धोनी की सबसे बड़ी काबिलियत है लेकिन पिछले सात बरस में भारत को अपनी कप्तानी में बुलंदियों तक पहुंचाने वाले इस दिग्गज ने कहा कि उनकी अंतरात्मा की आवाज सिर्फ तर्क पर आधारित है। धोनी ने अपने 33वें जन्मदिन पर 2007 में ट्वेंटी20 विश्व कप से ठीक पहले कप्तान बनाए जाने, सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी में यह जिम्मेदारी निभाने और अपनी कप्तानी की शैली आदि विषय पर बात की।

भारत को टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक, 2011 में विश्व चैम्पियन, 2007 ट्वेंटी20 विश्व चैम्पियन और पिछले साल चैम्पियन्स ट्राफी विजेता बनाने के बारे में पूछने पर धोनी ने कहा कि वह मैदान पर अपने मन की आवाज सुनकर काम करते हैं और इसके लिए अपने अनुभव पर निर्भर है।

धोनी ने कहा, ‘मैं काफी योजनाएं नहीं बनाता और अपने मन की आवाज पर विश्वास करता हूं। लेकिन काफी लोगों की समझ में यह नहीं आता कि मन की आवाज सुनने से पहले आपके लिए इस स्थिति का पहले अनुभव होना जरूरी है।’ उन्होंने कहा, ‘उदाहरण के लिए आपको बाइक के बारे में कुछ नहीं पता। अगर मैं अपनी एक बाइक का इंजन खोलूं और इसको आपके सामने रखकर बताने को कहूं कि आपके हिसाब से यह इंजन किस बाइक का है और आपके मन की आवाज क्या कहती है तो आपके मन से कोई आवाज नहीं आएगी क्योंकि आप वहां रखी चीज के बारे में कुछ नहीं जानते।’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com