-->

Breaking News

हुड्डा के खिलाफ कोर्ट जा सकते है मक्कड़!

अमृतसर: सिख समुदाय में हरियाणा के सिखों के लिए अलग कमेटी बनाए जाने की मांग का मामला गर्माता जा रहा है। इस मामले में एस.जी.पी.सी. अब कानून की सहायता भी ले सकती है। एस.जी.पी.सी. के प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ का कहना है की हरियाणा में गुरद्वारा साहिब का खर्च एस.जी.पी.सी. से चल रहा है और हुड्डा सरकार एस.जी.पी.सी. के कई प्रोजेक्ट को खुलने नहीं दे रही है। वही हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा 6 जुलाई को हरियाणा के कैथल में सिखों के लिए अलग कमेटी की घोषणा कर सकते है, जिसका एस.जी.पी.सी. जमकर विरोध कर रही है।

मक्कड़ ने अमृतसर में प्रैस वार्ता करके इस मामले को सुलझानेे के लिए हरियाणा के सिखों को एक मंच पर आने की दावत दी। उनका कहना है कि जिस कमेटी को बनाने की वह बात कर रहे है, वह अभी गलत है। मक्कड़ का कहना है कि इस मामले में एस.जी.पी.सी. का एक वफद गृहमंत्री से भी मुलाकात कर चुका है और उन्होंने मामले की जांच करने का भरोसा दिया है। मक्कड़ का कहना है कि अगर यह मामला नहीं सुलझा तो अदालत का दरवाजा भी खट्खटाया जा सकता है।

मक्कड़ के मुताबिक हरियाणा के सिखों ने अगर तरक्की करनी है तो एक रहना होगा, क्योंकि जो लोग अलग कमेटी की मांग कर रहे है वह सिर्फ अपनी राजनीतिक शान बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहे है, ताकि आने वाले चुनाव में वोट इकट्ठा किए जा सके। अब देखना यह होगा कि कल अकाल तख्त के जत्थेदार क्या फैसला सुनाते है और इसके साथ ही कैथल में होने वाले समागम में हरियाणा के मुख्यमंत्री क्या एलान करते है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com