दुनिया के नंबर एक पिस्टल निशानेबाज बने जीतू राय
नई दिल्ली : म्यूनिख और स्लोवेनिया में हाल में आईएसएसएफ विश्व कप में तीन पदक जीतने वाले जीतू राय एयर पिस्टल स्पर्धा में दुनिया के नंबर एक निशानेबाज बन गए हैं।लखनऊ के रहने वाले सेना के 27 वर्षीय निशानेबाज जीतू यह उपलब्धि हासिल करने वाले सातवें भारतीय निशानेबाज हैं।इससे पहले अंजलि भागवत, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गगन नारंग, मानवजीत सिंह संधू, रंजन सोढ़ी और हीना सिद्धू अपनी अपनी स्पर्धाओं में नंबर एक रैंकिंग हासिल कर चुके हैं।
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने एक बयान में कहा, जीतू राय एयर पिस्टल की विश्व रैंकिंग में नंबर एक निशानेबाज बन गए हैं। आईएसएसएफ ने विभिन्न स्पर्धाओं के लिए आज निशानेबाजों की विश्व रैंकिंग जारी की और जीतू राय को नंबर एक निशानेबाज घोषित किया गया है।
जीतू ने स्लोवेनिया के मारीबोर में आईएसएसएफ विश्व कप में पुरूष एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीतने के बाद रजत पदक भी हासिल किया और किसी विश्व कप में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज बने। जीतू ने सिर्फ 0.1 अंक के साथ फ्री पिस्टल का स्वर्ण पदक गंवाया।
इससे पहले जीतू ने म्यूनिख में आईएसएसएफ विश्व कप में भी रजत पदक जीता था। एनआरएआई अध्यक्ष रानिंदर सिंह ने जीतू की उपलब्धि पर खुशी जताई और उम्मीद जताई भविष्य में और भारतीय निशानेबाज यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रहेंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com