-->

Breaking News

लालू को झटका, सीबीआई कोर्ट ने खारिज की अर्जी

रांची : सीबीआई की एक अदालत ने चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से करोड़ों रुपए अवैध रूप से निकालने के मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की चारा घोटाले से ही जुड़े तीन अन्य मामले खत्म करने की याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।

सीबीआई की अदालत के विशष न्यायाधीश ए के राय ने मामले में अपना फैसला सुनाया और लालू यादव, जदयू के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा और आर के राणा की एक जैसी याचिकाओं को खारिज कर दिया।लालू यादव और अन्य आरोपियों को चाईबासा कोषागार से करोड़ों रूपये की अवैध निकासी करने के चारा घोटाले के एक मामले में सीबीआई की दूसरी विशेष अदालत ने पिछले वर्ष दिसंबर में सजा सुनायी थी। वह इस समय जमानत पर हैं।

अपनी उपयरुक्त याचिका में लालू प्रसाद तथा अन्य याचिकाकर्ताओं ने दलील दी थी कि चाईबासा कोषागार से अवैध धन निकासी के चारा घोटाले से जुड़े मामले में चूंकि सीबीआई अदालत ने उन्हें पहले ही सजा सुना रखी है इसलिए समान प्रकृति के चारा घोटाले के देवघर कोषागार, रांची कोषागार और अन्य स्थानों से अवैध ढंग से धन निकालने के तीनों अन्य मामलों में उनके खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जाए।

सीबीआई ने यह कहकर याचिका का विरोध किया कि कोषागार से करोड़ों रुपए निकाले गए हैं और इस संबंध में लंबित मामले एक दूसरे से अलग हैं। अदालत ने अब देवघर कोषागार से अवैध ढंग से 85 लाख रूपये निकालने के चारा घोटाले के 64 ए- 96 मामले में सीआरपीसी 313 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए लालू यादव को 14 जुलाई को अदालत के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com