मोदी सरकार मनरेगा से पीछा छुडाना चाहती है
नयी दिल्ली :
माकपा ने आज नरेन्द्र मोदी सरकार पर सामाजिक सुरक्षा से जुडे मुद्दों से
निजात पाने अथवा उसका विलोप करने की मंशा रखने का आरोप लगाते हुये कहा कि
भाजपा सरकार आने के बाद अच्छे दिन का सपना कडवी गोली में परिवर्तित हो गया
है।माकपा के पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा करात ने यहां एक संवाददाता
सम्मेलन में कहा,चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भाजपा और नरेन्द्र मोदी के
अच्छे दिन का सपना भाजपा के सत्ता में आने के बाद कडवी दवाई में बदल गया है
यह पाखंड की बुलंदी है।
सरकार
पर महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना :मनरेगा: से निजात पाने की
दिशा में प्रयास करने का आरोप लगाते हुए करात ने ग्रामीण विकास मंत्री
नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। करात ने कहा,ऐसी पार्टी जिसने रोजगार सृजन का
वादा किया वह अब रोजगार सृजन की कानूनी गारंटी देने वाले कानून.. मनरेगा
को समाप्त करने का सुझाव दे रही है।सरकार पर निगमित कंपनियों के हितों के
लिए हर कदम उठाने का आरोप लगाते हुए करात और वरिष्ठ माकपा नेता हन्नान
मोल्लाह ने कहा कि, ैजहां स्टॉक एक्सचेंज को खुशी है वहीं यह खुशी ग्रामीण
गरीबों और मनरेगा के मजदूरों में नहीं है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com