कांग्रेस सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया
भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों ने सरकार पर कांग्रेस के खिलाफ झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए व्यावसायिक परीक्षा मंडल घोटाले की जांच सीबीआई से नहीं कराये जाने के विरोध में सदन से वाकआउट किया।शून्यकाल के दौरान कांग्रेस के सुंदरलाल तिवारी ने यह मामले उठाते हुए कहा कि उनके परिजनों के खिलाफ सदन में कल मुख्यमंत्री ने झूठे आरोप लगाये है और वे उनका जवाब देना चाहते हैं। लेकिन विधान सभा अध्यक्ष डा. सीतासरन शर्मा ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी।
विपक्ष के नेता सत्यदेव कटारे ने कहा कि जो आरोप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर लगाये हैं और जो आरोप हमारे मुख्य प्रवक्ता द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाये गये हैं, उन सहित व्यापमं मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिये।स्वास्थ्य एवं संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस जांच से घबरा क्यों रही है?इस पर कटारे का कहना था कि मुख्यमंत्री का कहना है कि वे ईमानदार थे, ईमानदार हैं और ईमानदार रहेंगे, तब वे भी सीबीआई जांच से घबरा क्यों रहे हैं। बाद में कांग्रेस सदस्य व्यापमं घोटाले की जांच सीबीआई ने नहीं कराये जाने के विरोध में सदन से वाकआउट कर गये।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com