-->

Breaking News

दिग्विजय ने मुख्य न्यायाधीश से किया आग्रह

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यापमं घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपने से इंकार करने के बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने और इसकी जांच के लिये विशेष कार्य बल एसआईटी गठित करने का आग्रह किया है।

सिंह ने आज विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने इस संबंध में एक पत्र मुख्य न्यायाधीश का लिखा है। उन्होंने कहा कि काले धन की वापसी के लिये उच्चतम न्यायालय ने जिस प्रकार एसआईटी का गठन किया है, उसी प्रकार इस मामले की जांच के लिये भी निष्पक्ष ईमानदार और प्रदेश के बाहर के लोगों की एसआईटी बनाई जाये।

सिंह ने मुख्य न्यायाधीश से इस मामले की सुनवाई बंद कक्ष में करने के बजाय सार्वजनिक रुप से किये जाने का आग्रह करते हुए कहा कि इस मामले पर पूरे देश की निगाहें लगी हुई हैं।उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला यदि 300 शिक्षकों की भर्ती के मामले में एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रशीद मसूद मेडिकल कालेज में एक भर्ती के मामले में जेल जा सकते हैं तो यहां तो हजारों मेडिकल छात्रों को फर्जी तरीके से प्रवेश दिलाया गया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com