टेस्ट श्रृंखला से पूर्व गेंदबाजी बनी धोनी का सिरदर्द
डर्बीशर :
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नौ जुलाई से ट्रेंटब्रिज में इंग्लैंड
के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच से पूर्व अपनी टीम की
गेंदबाजी को लेकर गंभीर चिंतन करना होगा।इशांत शर्मा की अगुवाई में भारतीय
गेंदबाजों ने लीसेस्टरशर और डर्बीशर के खिलाफ दो अभ्यास मैचों में 197
ओवरों में केवल 11 विकेट चटकाकर 831 रन खर्च कर दिये। इशांत ने तीन पारियों
में गेंदबाजी करते हुए कुल 18 नोबाल फेंकीं।ये आंकडे भले ही धोनी को
ज्यादा प्रभावित नहीं करें लेकिन कप्तान को टेस्ट श्रृंखला से पहले निश्चित
रूप से इस ओर गौर करना पडेगा क्योंकि भारतीय टीम पारंपरिक रूप से चार
विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ खेलती है।
लीसेस्टरशर
के कम चर्चित बल्लेबाजों एंगुस राबसन और ग्रेम स्मिथ ने अच्छी बल्लेबाजी
करते हुए शतक जडे जबकि भारतीय टीम डर्बीशर के खिलाफ पांच विकेट की जीत दर्ज
करने में कामयाब रही।भारतीय टीम के लिए दो अभ्यास मैच मिलीजुली प्रतिकिया
लेकर आए। उनका मुख्य ध्यान दौरे पर आए सभी खिलाडियों को मौका देना था
क्योंकि पांच मैचों की श्रृंखला लगातार होनी है। उस प्रयास में यह टीम सफल
रही।बल्लेबाजों ने अच्छा अभ्यास किया और लीसेस्टर में बादल छाये रहने के
बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया जबकि जबकि डर्बी की सपाट पिच पर बल्लेबाजी का
आनंद लिया। नाटिंघम टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में सातवें नंबर का खिलाडी
अहम होगा और टीम प्रबंधन द्वारा पिच का मुआयना करने के बाद सब कुछ
परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com