जिनके गाल लाल होते हैं, वे ही खाते हैं टमाटर
नई दिल्ली:
देशभर में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही है और यह 70 से 100 रुपये किलो तक
बिक रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी में भोपाल में बीजेपी नेता प्रभात झा
के टमाटर पर दिए गये बयान से बवाल मच रहा है। राज्य सभा में बीजेपी के
सदस्य प्रभात झा का कहना है कि 'जिनके गाल लाल होते हैं, वे ही खाते हैं
टमाटर।' टमाटर की बढ़ती कीमतों को लेकर कुछ टीवी पत्रकारों द्वारा किए गए
सवालों के जवाब में प्रभात झा ने कहा, 'अमीर लोग खाते हैं टमाटर, जिनके गाल
लाल होते हैं। उनके पास पैसे होते हैं। जरा सी बढ़ी हुई कीमतों से हमारी
सरकार को आंकने की गलती ना करें।'
बीजेपी सांसद प्रभात झा के मुताबिक लाल टमाटरों पर शुरू से ही लाल गालों वाले अमीरों का आधिपत्य रहा है। लेकिन गरीबों ने तो उसपर बेवजह ही बखेड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि गरीबों को इसे गटकने का तो छोड़िए टमाटर पर टकटकी लगाने का अधिकार भी नहीं। प्रभात झा ने यह भी कहा कि किसी भी सरकार को टमाटर के दाम बढ़ने के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उनके मुताबिक, टमाटर पर बारिश की मार पड़ी है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com