-->

Breaking News

मोदी ने सुषमा, जेटली के साथ की बैठक

नई दिल्ली : अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी की भारत यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वित्त मंत्री अरुण जेटली क साथ बैठक कर कैरी से बातचीत के दौरान संभावित अनेक पहलुओं पर चर्चा की।

सूत्रों ने कहा कि बैठक में भारत-अमेरिका के रिश्तों की स्थिति पर भी चर्चा की गयी। समझा जाता है कि बैठक में उन मुद्दों पर चर्चा हुई जो गुरूवार को कैरी और सुषमा की सह-अध्यक्षता में आयोजित होने वाले रणनीतिक संवाद में आ सकते हैं।

पांचवीं रणनीतिक वार्ता में रणनीतिक सहयोग, ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन, शिक्षा और विकास, अर्थव्यवस्था, व्यापार और कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं। कैरी प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं और उनकी आगामी अमेरिका यात्रा से जुड़े विषयों पर बातचीत कर सकते हैं।

मोदी राष्ट्रपति बराक ओबामा के न्योते पर द्विपक्षीय शिखरवार्ता के लिए सितंबर के आखिर में वाशिंगटन यात्रा पर जा सकते हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com