भारतीय पहलवानों ने लगाई गोल्ड मेडल की हैट्रिक
ग्लास्गो : भारतीय पहलवानों ने ओलंपिक दोहरे पदक विजेता सुशील कुमार की अगुवाई में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 20वें राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती स्पर्धा में आज 3 गोल्ड मेडल जीते जबकि निशानेबाजी में आखिरी दिन आज भारत की झोली में पांच पदक गिरे। इसके साथ ही भारत कुल 35 पदक (10 स्वर्ण, 15 रजत और 10 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में फिर 5वें स्थान पर आ गया है।
अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए भारतीय पहलवानों ने अपना लोहा पहले ही दिन मनवा लिया। सुशील (74 किग्रा) के अलावा अमित (57 किग्रा) और महिला पहलवान विनेश फोगाट (48 किग्रा) ने में सोने का तमगा हासिल किया। तोमर को हालांकि रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा जो 125 किलो वर्ग में कनाडा के कोरे डारविस से हार गए।
बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले सुशील ने शुरू से ही अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन किया फाइनल में पाकिस्तान के कमर अब्बास को पहले राउंड में पटखनी देकर पीला तमगा जीता। भारत के खाते में आज का पहला स्वर्ण अमित ने डाला। इस 20 वर्षीय पहलवान ने नाईजीरिया के एबिकवेमिनोमो विल्सन को अंकों के आधार पर 6-2 से हराया। महिलाओं के वर्ग में विनेश ने अपनी चुनौती अच्छी तरह से पेश की और फाइनल में इंग्लैंड की याना रैटिगन को एक कड़े मुकाबले में 11-8 से हराकर भारत को दिन का दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। भारत चौथा स्वर्ण जीतने से चूक गया जब तोमर को 125 किलो वर्ग में कनाडा के डारविस ने 3-0 से हरा दिया। पहले दौर में डारविस ने 1-0 से और दूसरे में 2-0 से बढ़त बनाई।
निशानेबाजी में भारत की झोली में आज कोई स्वर्ण नहीं गिरा। भारत के लिए संजीव राजपूत और हरप्रीत सिंह ने रजत पदक जीता लेकिन ओलंपिक रजत पदक विजेता विजय कुमार को नाकामी झेलनी पड़ी।
स्टार निशानेबाज गगन नारंग भी पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में खिताब बरकरार रखने में नाकाम रहे लेकिन उन्होंने कांस्य और संजीव राजपूत ने इसी वर्ग में रजत पदक जीता। हरप्रीत सिंह ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत पदक जीता। मानवजीत संधू को ट्रैप और लज्जा गोस्वामी को महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में कांस्य पदक मिला। इसके साथ ही भारत ने आज संपन्न हुई निशानेबाजी स्पर्धा में 17 पदक अपने नाम किए जिसमें चार स्वर्ण, नौ रजत और चार कांस्य शामिल हैं।
पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में राजपूत ने कुल 446.9 का स्कोर करके रजत पदक जीता जबकि नारंग 436.8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इंग्लैंड के डेनियल रिवर्स ने 452.9 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नारंग ने 2006 और 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में एकल और पेयर्स दोनों में गोल्ड मेडल जीता था। इस बार उन्हें एक रजत और एक कांस्य के साथ ही लौटना पड़ेगा।
हरप्रीत सिंह ने दो दौर के शूट ऑफ और एक अंक के जुर्माने के बावजूद पुरूषों के 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत पदक जीता। हरियाणा के 33 वर्षीय हरप्रीत ने रजत पदक जीतकर भारत को मायूस होने से बचा दिया क्योंकि इसी स्पर्धा में ओलंपिक रजत पदक विजेता विजय कुमार क्वालीफिकेशन दौर में सातवें स्थान पर रहने के कारण फाइनल में जगह नहीं बना पाये थे।
पुरुष हॉकी में भारतीय टीम जुझारू प्रदर्शन के बाद तीसरे ग्रुप मैच में आस्ट्रेलिया से 2-4 से हार गई। वैसे यह प्रदर्शन बुरा नहीं कहा जाएगा क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2010 खेलों के फाइनल में भारत को 8-0 से रौंदा था। अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दो मिनट के भीतर दो गोल कर डाले और 3-0 से बढत बना ली। भारत ने पहले हाफ के 34वें मिनट में एक गोल किया। दूसरे हाफ में भारत का डिफेंस मजबूत नजर आया और उन्होंने सिर्फ एक गोल गंवाया जबकि एक गोल किया भी।
ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिस सिरियेलो (14वां मिनट, 49वां मिनट), साइमन ओर्चार्ड (16 वां) और जैकब वेटन (26वां) ने गोल किए जबकि भारत के लिए रूपिंदर पाल सिंह (34वां) और रमनदीप सिंह (48वां) ने गोल दागे। स्क्वाश में भारत के सौरव घोषाल और दीपिका पल्लीकल ने युगल मुकाबलों में जीत के साथ शुरुआत की। उन्होंने मिश्रित युगल मुकाबले में श्रीलंका के रविंदु लकसिरी और नादुनी गुणवर्धने को 11-3, 11-4 से हराया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com