सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में बड़ा खुलासा
नई दिल्ली
: पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामले
में बड़ा खुलासा हुआ है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के
फोरेंसिक विभाग के हेड सुधीर गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्रालय से शिकायत की है
कि सुनंदा की मौत को सामान्य बताने के लिए उन पर दबाव था। गुप्ता ने इसकी
शिकायत केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (सीएटी) से भी की है।
एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक गुप्ता ने दावा किया कि दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों थरूर और स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद के प्रभाव की वजह से वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असलियत जाहिर नहीं कर पाए।
ज्ञात हो कि सुनंदा पुष्कर का शव 14 जनवरी 2014 को चाणक्यपुरी स्थित होटल लीला पैलेस के कमरा नंबर 345 से बरामद हुआ था। पाकिस्तानी महिला पत्रकार मेहर तरार के शशि थरूर से कथित संबंधों को लेकर दंपत्ति के बीच ट्विटर विवाद सामने आया था। शशि थरूर और सुनंदा पुष्कर की यह तीसरी शादी थी। सुनंदा का एक 21 साल का बेटा शिव मेनन है। यह उनकी दूसरी शादी से था।
हमेशा किसी न किसी विवाद या किसी अन्य वजह को लेकर सुर्खियों में रहने वाले इस जोड़े के बारे में बताया जाता है कि किसी कथित प्रेम संबंध को लेकर उनकी कहासुनी हुई थी, जिसका पता उस समय चला था जब थरूर ने दावा किया था कि उनका ट्विटर एकाउंट हैक कर लिया गया है।
सुनंदा की मौत के बाद पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने अपना पक्ष रखते हुए पुष्कर के इन आरोपों से इनकार किया था कि वह थरूर के पीछे पड़ी हैं या उनके साथ उनका कोई संबंध है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com