-->

Breaking News

व्यापमं मामले में कांग्रेस झूठे आरोप लगा रही है: चौहान

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल :व्यापमं: घोटाले के मामले में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस सिर्फ इसलिए झूठे आरोप लगा रही है, ताकि उच्च न्यायालय की निगरानी में विशेष कार्य बल :एसटीएफ: द्वारा की जा रही जांच को प्रभावित किया जा सके।कल रात ट्वीट में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने एसटीएफ की जांच को संदेह से परे ठहराया है, क्योंकि इसने सबूतों के आधार पर उच्च पदों पर आसीन आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है और उन्हें गिरफ्तार किया है।

चौहान ने कहा, इस वर्ष 16 अप्रैल को उच्च न्यायालय ने इस मामले की जांच को एसटीएफ से केन्द्रीय जांच ब्यूरो :सीबीआई: को सौंपने की याचिकाओं को खारिज करते हुए अपने आदेश में राज्य सरकार द्वारा व्यापमं घोटालों की त्वरित कार्रवाई करने के लिए तारीफ की है।उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश में व्यापमं द्वारा मैरिट के आधार पर लाखों नियुक्तियां की गई हैं। जिस क्षण मुझे अनियमितताओं के बारे में पता चला, मैंने दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए एसटीएफ द्वारा जांच के आदेश दिए।

चौहान ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा सभी अधीनस्थ सिविल सेवाओं की परीक्षाओं को निष्पक्षता से कराने के लिए एक केन्द्रीय एजेंसी को सशक्त बनाकर पारदर्शी बनाने के प्रयास किया गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों द्वारा अपनी मनमानी नीतियों के जरिए कनिष्ठ लोक सेवा आयोग को खत्म करने और पीछे के दरवाजे से प्रवेश दिलाकर तदर्थ नियुक्यिों का भंडाफोड हो गया है।

चौहान ने कहा, राज्य की पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए अवैध नियुक्तियों के उदाहरण दे दिए गए हैं, जिसमें उन्होंने :कांग्रेस सरकार: दिहाडी के मजदूरों और हैंडपंप मैकेनिकों को शिक्षक के पदों पर नियुक्त किया था।चौहान ने बुधवार को विधानसभा में कहा था, यदि विपक्ष द्वारा उनके और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ लगाए गए आरोप सही साबित हो जाते हैं, तो मैं :चौहान: न केवल राजनीति से इस्तीफा दूंगा, बल्कि सन्यास भी ले लूंगा।

मुख्यमंत्री ने कल यह भी कहा था कि सरकारी नौकरियों की नियुक्ति में पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल के दस साल के दौरान हुई कथित अनियमितताओं की जांच होगी और विपक्ष द्वारा व्यामपं घोटाले में उनका :चौहान: विकेट लेने के लिए किए गए सभी प्रयास निरर्थक साबित होंगे।चौहान ने दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाले कांगे्रस शासन के 1993 से 2003 के बीच के कार्यकाल के दौरान सरकारी नियुक्तियों की भर्ती में हुई गडबडियों की जांच की कल घोषणा करते हुए कहा था, व्यापमं घोटाले के मामले में कांगे्रस मेरा विकेट गिराने की बात कह रही है, लेकिन मैं चौहान कोई क्रिकेट का विकेट नहीं, बल्कि अंगद का पांव हूं, जिसे गिराया जाना संभव नहीं है।
 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com